फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएफ दून ने टेटे चैंपियनशिप का खिताब किया अपने नाम

Thu, 10 Dec 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री (ओएलएफ), देहरादून ने आयुध निर्माणी मुरादनगर में आयोजित आयुध एवं आयुध उपस्कर निर्माणी नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में परचम लहराया। ओएलएफ देहरादून ने आयुध निर्माणी, कानपुर को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में ओएलएफ देहरादून के बृजेश कुमार ने आयुध निर्माणी, कानपुर के बीके सिंह को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। दूसरे मैच में ओएलएफ देहरादून के एएम तिवारी ने आयुध निर्माणी, कानपुर के एसएन त्रिपाठी को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

टीम का तीसरा और अंतिम मैच ओएलएफ देहरादून के मोहन सिंह रावत और आयुध निर्माणी, कानपुर के एल. मार्टिन के बीच हुआ। इस मुकाबले को मोहन सिंह रावत ने 3-0 से जीतकर विजयी टीम का खिताब ओएलएफ देहरादून के नाम किया। ओएलएफ देहरादून की टीम वर्ष 1999 से लगातार नार्थ जोन की टेबल टेनिस स्पर्धा जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धा में ओएलएफ के मोहन ने जीता खिताब

उधर, व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में ओएलएफ देहरादून के मोहन सिंह रावत ने ओएलएफ देहरादून के ही एएम तिवारी को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर व्यक्तिगत स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। टीम की जीत पर ओएलएफ देहरादून के महाप्रबंधक एके तिवारी, डॉ. जीडी तेवाड़ी, खेल अधिकारी एसके उकिल ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है।

जोनल टेटे प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
देहरादून। गन एंड सेल फैक्ट्री, कोशीपुर (वेस्ट बंगाल) में जनवरी 2016 में होने वाली आल इंडिया इंटर जोनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नार्थ जोन से ओएलएफ देहरादून के मोहन सिंह रावत, एएम तिवारी, बीएस नेगी, बृजेश कुमार और राजीव उप्रेती का चयन हुआ है। यह जानकारी उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा ने दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें