फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा ने बदला नियम, अब फुटबॉल मैच में 6 रेफरी

Sun, 06 Apr 2014 02:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल के मैदान में गेंद अब गोल पोस्ट की लाइन से टकराकर बाहर आ जाए, तो रेफरी की निगाहों से बच नहीं सकेगी।
विज्ञापन


फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान यह प्रयोग होगा शुरू
अक्सर विवाद में रहने वाले ऐसे निर्णयों की सही परख के लिए अब दो अतिरिक्त रेफरी मैदान में उतारे जाएंगे। फीफा ब्राजील में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान यह प्रयोग शुरू करेगा।

देहरादून में 21 अप्रैल से शुरू हो रहे गर्ल्स चैलेंज कप फुटबॉल लीग के मुकाबले 6 रेफरी के साथ ही खेले जाएंगे।

चार रेफरी ऐसे कराते थे मैच
अभी तक मैदान में चार रेफरी मैच कराते रहे हैं। एक मुख्य रेफरी मैदान में उतरता है। दो असिस्टेंट हाफ आउट लाइन पर होते हैं।

चौथा स्कोर नोट करने के साथ टेक्निकल बेंच पर नजर रखता है। इन सबके ऊपर मैच कमिश्नर होता है। इसके बावजूद गोल पोस्ट से टकराने बाद जमीन से टकराकर बाहर आने वाली गेंद पर विवाद होते रहे हैं।
विज्ञापन


नए रेफरी यहां होंगे तैनात
गेंद बाहर आने के बाद दूर मौजूद बाकी रेफरी लाइन पर बारीकी से नजर नहीं रख पाते। इसे देखते हुए दो और रेफरी मैदान पर तैनात करने का फैसला किया गया है। वे दोनों गोल पोस्ट के पीछे खड़े होकर पोस्ट पर पैनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन


मैदान में तीनों रेफरी की निगाह खिलाड़ियों पर रहती है, ताकि कोई नियम विरुद्घ न खेल सके। मगर गोल पोस्ट से टकराकर आने वाली गेंद पर कई बार विवाद होता है, जिसे दूर से देख पाना आसान नहीं। इसलिए फीफा लॉ बुक में भी इसे शामिल किया गया है। इससे निर्णय देने में सुविधा होगी। विवाद भी नहीं होगा।
- वीएस रावत, सेक्रेटरी, उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें