प्रिंसिपल अकाउंटेंट जरनल हरियाणा-चंडीगढ़ की ओर से नार्थ जोन (आईए/ एडी) हॉकी टूर्नामेंट 6 से 8 जनवरी तक खेला जाएगा।
इस तीन दिवसीय नार्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में होंगे। प्रिंसिपल अकाउंटेंट जरनल मोहिंदर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से हर साल हॉकी और क्रिकेट के टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।
विभाग ने इस साल नानक सिंह और बलविंदर सिंह को हॉकी में स्पोर्ट्स कोटे के तहत लिया है। वहीं पिछले साल सर्वमीत सिंह और बलविंदर सिंह को अपने साथ जोड़ा था।
वहीं क्रिकेट में स्पोर्ट्स कोटे में इस साल हिमांशु चावला और प्रीत कमल सिंह रॉय को विभाग में शामिल किया गया है। जबकि पिछले साल अनुपम गंभीर और रॉबिन ढिल्लों को विभाग के साथ जोड़ा गया था।
उन्होंने नार्थ जोन (आईए/ एडी) हॉकी टूर्नामेंट के बारे में बताया कि इसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें उत्तरप्रदेश, दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा की टीमें खेलेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन 6 जनवरी को पूर्व उप महालेखानियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक रधुबीर सिंह करेंगे।
वहीं 8 जनवरी को टूर्नामेंट के अंतिम दिन चीफ पोस्ट मास्टर जरनल चंडीगढ़ कुलबीर सिंह मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहेंगे।