ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल की ओर से ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप वीरवार को संपन्न हो गई।
इसमें अंडर-14 व अंडर-19 वर्गों में लड़कों व लड़कियों के मुकाबले हुए।
इनमें नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, रोपड़ व मोहाली के 14 स्कूलों के ढाई सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य मेहमान, राजपुरा के एसडीएम जेके जैन ने विजेताओं को सम्मानित किया।
अंडर-19 लड़कियों में अकाल अकादमी, बड़ू साहिब पहले, शिवालिक स्कूल चंडीगढ़ दूसरे और गगन भारती कॉन्वेंट, नई दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-19 लड़कों में श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेजिएट स्कूल चंडीगढ़ पहले, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली दूसरे और एसएस मोता सिंह, नई दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-14 लड़कों में गगन भारती कॉन्वेंट, नई दिल्ली पहले, शिवालिक चंडीगढ़ दूसरे, अकाल अकादमी, बड़ू साहिब तीसरे स्थान पर रहा।
ज्ञान ज्योति के चेयरमैन जेएस बेदी ने इस आयोजन का मौका देने के लिए सीबीएसई का आभार जताया। साथ ही कहा कि हॉकी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, इसका अंदाजा चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या से लगाया जा सकता है।