आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में विश्वजीत ने लीड बनाई हुई है। वहीं महिला वर्ग में सौम्या सेठ सबसे आगे चल रहीं हैं।
वीरवार को पंजाब यूनिवर्सिटी की शूटिंग रेंज में पुरुष और महिला वर्ग के 10 मीटर के मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल में पीयू चंडीगढ़ के विश्वजीत सिंह 567 अंक के साथ अव्वल बने हुए हैं।
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के गुरुप्रताप सिंह रंधावा 566 अंक लेकर दूसरे, दिल्ली यूनिवर्सिटी के अर्पित गोयल 564 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के अचल प्रताप सिंह ग्रेवाल 563 अंक लेकर चौथे, कुरुक्षेत्रा यूनिवर्सिटी के निहल परवार 560 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे।
वहीं महिला वर्ग के 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में दिल्ली यूनिवर्सिटी की सौम्या सेठ 375 अंकों के साथ पहले स्थान नर बनी हुईं हैं।
चौधरी चरण सिंह मेरठ यूनिवर्सिटी की अप्सरा 370 अंक लेकर दूसरे और वनस्थली यूनिवर्सिटी राजस्थान की आरुषि 369 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
मुंबई यूनिवर्सिटी की वैधी 366 अंक लेकर चौथे स्थान, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की रमनदीप कौर 366 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहीं।