पीयू में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में पंजाब के शूटरों का जलवा बरकरार है।
पहले चार स्थान पर पीयू के शूटर काबिज हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल में पीयू के अंक ढांडा 570 स्कोर लेकर पहले सबसे आगे रहे।
उनके पीछे पीयू के विश्वजीत 567 अंक के साथ दूसरे, पीयू के अजितेश कौशल 567 अंक के साथ तीसरे और पीयू के ही रीतपाल सिंह 567 अंक के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के गुरुप्रताप सिंह रंधावा 566 स्कोर लेकर पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा महिला वर्ग के भी मुकाबले हुए, लेकिन देर शाम तक उनके परिणाम घोषित नहीं हो सके थे।