फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताबी दौर के लिए भिड़ेंगे लक्ष्य, चिराग

Tue, 23 Dec 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर-17 वर्ग के खिताबी दौर के लिए लक्ष्य सेन और चिराग सेन के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


लक्ष्य सेन और कुहू गर्ग ने अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक का दावा मजबूत किया है। उत्तराखंड के ही चिराग सेन अंडर-17 और 19 वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे, हालांकि वह प्रदेश के बजाय एयर इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पटना में आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने अंडर-17 बालक एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सी बोरा को 17-21, 21-19, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्री-क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने किरन जॉर्ज ने 21-15,21-14 से हराया था।
विज्ञापन


कुहू गर्ग ने अंडर-17 युगल वर्ग में जोड़ीदार आंध्र की बी हारिका के साथ महाराष्ट्र की चैरिस डिसूजा और कल्पिता सावंत की जोड़ी को 21-13, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं। मिश्रित युगल में कुहू गर्ग और केरल के एमआर अर्जुन को क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के सौरभ शर्मा और पूजा डी के हाथों 21-9, 21-12 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन


एयर इंडिया के लिए खेल रहे उत्तराखंड के चिराग सेन ने अंडर-17 के एकल वर्ग में राहुल यादव को क्वार्टर फाइनल में 18-21, 21-18, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। जहां उत्तराखंड के लक्ष्य सेन से उनका मुकाबला होगा। अंडर-19 के एकल में चिराग सेन ने मिथुन एम को 21-12, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें