फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्सः ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग ओवरऑल चैंपियन

Tue, 23 Dec 2014 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी ग्रामीण खेल अभियान योजना के तहत राज्य स्तरीय अंडर-16 बालक-बालिका एथलेटिक्स चैंपियनशिप ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग के नाम रही। ऊधमसिंह नगर बालक और रुद्रप्रयाग बालिका वर्ग का ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन


युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में मंगलवार को बालक वर्ग की 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में देहरादून ने पहला, नैनीताल ने दूसरा और ऊधमसिंह नगर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

नैनीताल के संजय तीसरे स्थान पर रहे
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर के अनुराग पहले, देहरादून के इंद्रजीत दूसरे, पिथौरागढ़ के हरीश कुमार तीसरे, 3000 मीटर दौड़ में हरिद्वार के अंकुश पहले, चमोली के आशीष दूसरे, नैनीताल के दीपक तीसरे, चक्का फेंक में पौड़ी के दिनेश नेगी पहले, देहरादून के कपिल दूसरे, हरिद्वार के सिद्धार्थ तीसरे, ऊंची कूद में पिथौरागढ़ के रोहित पहले, ऊधमसिंह नगर के विशाल दूसरे, नैनीताल के संजय तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रुद्रप्रयाग ने पहला, ऊधमसिंह नगर ने दूसरा, अल्मोड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

400 मीटर दौड़ में रुद्रप्रयाग की अंजलि पहले, अल्मोड़ा की नीमा गोसांई दूसरे, ज्योति तीसरे, 3000 मीटर दौड़ में हरिद्वार की शिवानी पहले, हरिद्वार की कोमल दूसरे, रुद्रप्रयाग की सोनिया तीसरे, चक्का फेंक में नैनीताल की प्रियंका बिष्ट पहले, हरिद्वार की मोनिका दूसरे, देहरादून की सारिका तीसरे, ऊंची कूद में हरिद्वार की गरिमा पहले, देहरादून की मेघा दूसरे, टिहरी की मुक्तिका तीसरे स्थान पर रहीं।

समापन समारोह में उप निदेशक खेल अजय कुमार अग्रवाल और उप निदेशक शक्ति सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और नगद पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर बीएस रावत, अनूप बिष्ट, मुकेश भट्ट, किशन डबराल, लोकेश बधानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें