फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानचंद को मिले भारत रत्न, नरेंद्र मोदी ने किया समर्थन

Thu, 30 Jan 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए देश भर में बुलंद हुई आवाज में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


मोदी ने अपना संदेश भेजकर दद्दा के लिए आवाज उठा रहे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का समर्थन करते हुए जमकर प्रशंसा की है। वहीं दद्दा के लिए शुरू हुई यह मुहिम अब देश के कई हिस्सों में परवान चढ़ चुकी है।

दिल्ली में बुधवार को हॉकी खिलाड़ियों ने जहां जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया वहीं झांसी में एक हॉकी प्रेमी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। सुल्तान आब्दी नाम के इस व्यक्ति ने यहां तक घोषणा कर दी है कि जब तक केंद्र सरकार दद्दा के लिए भारत रत्न की घोषणा नहीं करेगी वह अनशन पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

आजीवन संघर्ष करते रहेंगे

बुंदेलखंड के कई हिस्सों के अलावा लखनऊ, अमृतसर, भुवनेश्वर और दिल्ली में दद्दा के लिए रैलियां निकाली जा रही हैं लेकिन इस मुहिम में आमरण अनशन का यह पहला कदम है।

दद्दा के पुत्र अशोक कुमार की मौजूदगी में झांसी के लक्ष्मी व्यायामशाला मंदिर स्थल के सामने बुधवार को आमरण अनशन शुरू करने वाले सुल्तान आब्दी का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार ध्यानचंद के लिए भारत रत्न की घोषणा नहीं करेगी वह तब तक अनशन पर बैठे रहेंगे। चाहे उनके प्राण क्यों नहीं चले जाएं। आब्दी की दो बेटियां नसीम और अनीस हॉकी खेलती हैं और वह इस खेल के दीवाने हैं।

पिछले साल सचिन तेंदुलकर को उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के दौरान भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से नवाजने की घोषणा की थी। वह देश के इस शीर्ष सम्मान को हासिल करने वाले भारत के पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक स्तर पर भी मिल रहा समर्थन

दिल्ली में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजेश चौहान की अगुवाई में जंतर मंतर पर राष्ट्र सम्मान अभियान की शुरूआत की गई। इसी अभियान के लिए नरेंद्र मोदी ने अपना समर्थन संदेश भेजा है जिसमें अर्जुन अवार्डी हॉकी खिलाड़ी प्रीतम रानी सिवाच समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

इस मौके पर दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और आम आदमी पार्टी के प्रेम सिंह पहाड़ी ने दद्दा के लिए चली इस मुहिम को समर्थन दिया।

आईएचएफ की हरियाणा हॉकी एसोसिएशन के सचिव सुभाष चौहान ने घोषणा की कि सुनवाई नहीं हुई तो देश के कई हिस्सों में यात्राएं निकाली जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें