फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान धोनी ने विराट कोहली को दिया जोर का झटका

Sat, 12 Apr 2014 12:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लाजवाब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को उनके ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जोर का झटका दे दिया है। पिछले कुछ सालों में कोहली बल्लेबाजी में टीम इंडिया की धार बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन


साथ ही भारतीय टीम की नई रन मशीन बने कोहली की ब्रांड वैल्यू का ग्राफ भी तेजी से ऊपर जा रहा था और टीम इंडिया के खराब खेल के बावजूद वह विज्ञापन जगत के चहेते बने हुए थे।

लेकिन अब कोहली को उनके ही कप्तान ने तगड़ा झटका देते हुए सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर का रुतबा हासिल कर लिया है।

धोनी फिर बने सबसे महंगे क्रिकेटर

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने डिप्टी और स्टार बल्‍लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक कंपनी के साथ 13 करोड़ रुपए का करार किया है। धोनी इस करार के साथ सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं।

'हिन्दुस्तान टाइम्स' के अनुसार, भारतीय कप्‍तान की ब्रांड वैल्यू में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले चार साल में धोनी की कमाई 60 फीसदी बढ़ी है।

खास बात ये है कि ऐसा तब हो रहा है जब धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है और टीम को तीन-चार महीनों में बड़ी सफलता नहीं मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार पांच जीत को छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया पिछले कुछ महीनों में लगातार हार रही थी।

आमिर खान हैं सबसे महंगे सितारे

टीम इंडिया की लगातार हार के बीच आईपीएल में धोनी की अगुवाई वाली चेन्‍नई सुपर किंग्स टीम पर भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगे। साथ ही इस फिक्सिंग विवाद में कप्‍तान धोनी की संलिप्तता भी मानी जा रही है।

2013 तक धोनी प्रत्येक करार पर लगभग आठ करोड़ रुपए लेते थे बाद में विराट कोहली ने एडिडास के साथ 10 करोड़ की डील कर सबसे महंगे क्रिकेटर का रुतबा हासिल कर लिया था।

जहां तक विज्ञापन जगत में सबसे महंगे सितारे का सवाल है तो बॉलीवुड के आमिर खान इस मामले में सबसे आगे हैं और वह हर करार पर 15 करोड़ रुपए लेते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में 6-8 ब्रांड के साथ कर चुके हैं करार

मैच फिक्सिंग विवाद में घिरने के बाद भी भारतीय कप्तान धोनी बड़ी कंपिनयों के चहेते बने हुए हैं और इस समय तक उनके पास कुल 21 ब्रांड के साथ करार हैं।

धोनी की ब्रांड इंगेजमेंट को देखने वाली रिती स्पोटर्स मैनेजमेंट के चेयरमैन अरुण पांडे ने कहा कि धोनी ने हाल ही में छह में आठ ब्रांड के साथ करार किया है जहां वह उन ब्रांड्स को होने वाले मुनाफे में राजस्व साझा करेंगे।

ब्रांड धोनी के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी वैल्यू इसलिए बरकरार है क्योंक‌ि वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सफल रहे हैं, साथ ही उनके प्रदर्शन में निरंतरता बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें