फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर बने महेंद्र सिंह धोनी

Fri, 13 Jun 2014 08:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी दुनिया फीफा वर्ल्ड कप की खुमारी में लिपटी हुई है और हर ओर फुटबॉल और उसके सितारे खिलाड़ियों की चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन


हालांकि फुटबॉल के इस महासमर के लिए तैयारी पर अरबों रुपए खर्च किए गए हैं। ब्राजील में इस खर्चीले आयोजन के लिए वहां पर भारी विरोध भी किया जा रहा है। लेकिन यही एक ऐसा समय होता है जब क्रिकेट के दीवाने भी फुटबॉल के रोमांच से खुद को दूर नहीं कर पाते।

लेकिन इस बीच अमेरिका की एक प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के 100 अमीर खिलाड़ियों के सूची जारी की है जिसमें भारत से एकमात्र खिलाड़ी शामिल किया गया है और उनका नाम है महेंद्र सिंह धोनी।
विज्ञापन

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर बने 'कैप्टन कूल'

फोर्ब्स की 100 अमीर खिलाड़ियों की सूची में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी शामिल किया गया है।

इस सूची में जगह बनाने वाले कप्तान धोनी अकेले भारतीय और एकमात्र क्रिकेटर हैं। फोर्ब्स की इस सूची में धोनी 22वें स्थान पर हैं। जबकि अमेरिका के 3 खिलाड़ी शीर्ष 5 खिलाड़ियों में शामिल हें।

फोर्ब्स ने कहा की धोनी की जून 2014 तक कुल कमाई 30 मिलियन डॉलर है। इसमें विज्ञापनों से उनकी कमाई 26 मिलियन डॉलर रही, जबकि वेतन से उनकी कमाई 4 मिलियन डॉलर रही।

कई तरह से हो रही है धोनी की कमाई

फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, "महेद्र ‌‌सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती और वह सभी तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने।"

यह सूची जून 2013 से जून 2014 के बीच तक की है जिसमें खिलाड़ियों की सैलरी, बोनस, प्राइज मनी, विज्ञापनों से होने वाली कमाई और अन्य कमाई भी शामिल हैं।

धोनी ने कई बड़ी कंपनियों से करार किया हुआ है। 2013 के अंत में उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी और स्पार्टटन स्पोर्ट्स के साथ हर साल के लिए 4 मिलियन डॉलर के साथ करार किया।

दूसरे सबसे रईस हैं क्रि‌स्टियानो रोनाल्डो

इस सूची में 37 वर्षीय अमेरिकी मुक्केबाज फ्लॉयड मैवेदर 105 मिलियन डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। मैवेदर ने पिछले साल रिंग में सिर्फ 72 मिनट में कानेलो अल्वारेज और मार्कोस मेदाना को धराशायी करते हुए 105 मिलियन डॉलर कमाए।

अमेरिका के महान गोल्फर टाइगर वुड्स के बाद मैयवेदर पहले एथलीट हैं जिन्होंने 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है।

रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 80 मिलियन डॉलर की राशि के साथ दूसरे, जबकि अमेरिकन बास्केटबॉल खिलाड़ी लीबोर्न जेम्स 72.3 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

शीर्ष 100 की सूची में 15 फुटबॉलर भी

फुटबॉल जगत में रोनाल्डो और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनल मेस्‍सी के बीच श्रेष्ठता की जंग हमेशा से रही है। कमाई के मामले में रोनाल्डो ने बाजी मार ली है।

रोनाल्डो इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं जबकि मेस्सी चौथे स्‍थान पर हैं। मेस्‍सी की कुल कमाई 64.7 मिलियन डॉलर रही है। इसमें उनकी सैलरी 41.7 मिलियन डॉलर है, जबकि 23 मिलियन डॉलर का इनडोर्समेंट है।

अमीर खिलाड़ियों की इस सूची में 15 फुटबॉलर शामिल हैं। स्वीडन के स्टार स्ट्राइकर प‌ेरिस सेंट-जर्मन कलब के लिए खेलने वाले जल्टान इब्राहिमोविक (कमाई 40.4 मिलियन डॉलर) 12वें पायदान पर हैं।
विज्ञापन

नदाल और नोवाक से काफी आगे हैं फेडरर

100 अमीर खिलाड़ियों में अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रेयंट 61.5 मिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स 61.2 मिलियन के साथ छठवें पायदान पर हैं।

टेनिस के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी रोजर फेडरर भले ही लंबे समय से शीर्ष रैंकिंग पर काबिज न हों लेकिन कमाई के मामले में वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे हैं। 17 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले फेडरर इस सूची में सातवें नंबर पर हैं और उनकी पिछले साल की कमाई 56.2 मिलिसन डॉलर रही है।

हाल ही में फ्रेंच ओपन जीतने वाले नंबर वन राफेल नदाल 44.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस सूची में नौंवें पायदान पर हैं। इस सूची में टेनिस में नंबर वन नोवाक जोकोविच 17वें, मारिया शारापोवा 34वें, फर्राटा चैंपियन उसेन बोल्ट 45वें, सेरेना विलियम्स 55वें और फॉर्मूला वन चैंपियन सेबे‌स्टियन वेटल 83वें पायदान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें