फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष और अक्षिता को बेस्ट एथलीट का अवार्ड

Tue, 26 Nov 2013 02:09 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
माउंट कार्मल स्कूल-47 ने सालाना स्पोर्ट्स डे स्कूल परिसर में मनाया। इसमें नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें छोटे बच्चों के लिए चॉकलेट रेस, जूस रेस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


वहीं बड़े बच्चों के बीच 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, रिले रेस, लॉन्ग जंप, शॉट पुट में मुकाबला हुआ। इस अवसर पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल एनी चार्ल्स मेम्युलस ने नेशनल, स्टेट लेवल पर ट्राफियां और मेडल जीतने वाले स्कूल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

दसवीं कक्षा के पीयूष को लड़कों के वर्ग में बेस्ट एथलीट और लड़कियों के वर्ग में बारहवीं कक्षा की अक्षिता का बेस्ट एथलीट के अवार्ड से नवाजा गया।

लड़कों के 100 मीटर रेस में अनिमेश शर्मा पहले, आयुष दूसरे, आदित्य वीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों की 100 मीटर रेस में मनप्रीत कौर पहले, जीना सिंह दूसरे स्थान, आशा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें