फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में ही होंगे आईपीएल 70 फीसदी मैच

Thu, 06 Mar 2014 11:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद बीसीसीआई ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण के अधिकांश मैच अब भारत में ही होंगे।
विज्ञापन


आईपीएल के चेयरमैन रंजीब बिस्वाल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि 60 से 70 प्रतिशत मैच अब भारत में ही होंगे। बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन सहित बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव संजय पटेल, रंजीब बिस्वाल और आईपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर रमन की नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया।

बैठक के बाद बिस्वाल ने कहा कि आईपीएल एक घरेलू टूर्नामेंट है इसलिए हमारा यही उद्देश्य है कि इसके अधिकांश मैच भारत में ही हों।
विज्ञापन

IPL 7 के कार्यक्रम पर काम शुरू

उन्होंने कहा, "अब चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है जिसके बाद हम भी अधिकांश मैच भारत में कराने की दिशा में जुट गए हैं। चूंकि यह इंडियन प्रीमियर लीग है इसलिए हम चाहते हैं कि अधिकांश मैच अपने देश में ही हों। बुधवार को हमने विदेश में आयोजन को लेकर भी बातचीत की लेकिन इस पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए हमें कुछ और दिन चाहिए।"

देश में 16वें लोकसभा के लिए चुनाव सात अप्रैल से 12 मई तक नौ चरणों में होने हैं। वोटों की गिनती 16 मई को होनी है। आईपीएल के मैच प्राय: नौ अप्रैल से तीन जून तक होते हैं। ऐसे में बोर्ड अधिकांश मैच भारत में आयोजित करवा सकता है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने भी कहा, "16 मई के बाद आईपीएल के मैच भारत में होंगे। दक्षिण अफ्रीका विकल्प के रूप में है लेकिन वहां आयोजन होने की संभावना कम है क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड पूरे मैच की मेजबानी करना चाहता है।" गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के अलावा यूएई और बांग्लादेश में भी आयोजन होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें