फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2जी स्पेक्ट्रम के लिए 46 हजार करोड़ रुपए तक पहुंची बोली

Tue, 04 Feb 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टूजी स्पेक्ट्रम के नीलामी के दूसरे दिन दिल्ली, मुंबई जैसे कुछ सर्किलों के लिए ही टेलीकॉम कंपनियों ने बोली लगाने में तेजी दिखाई।
विज्ञापन


दूसरे दिन की नीलामी खत्म होने तक करीब 46,000 करोड़ रुपए की बोली कंपनियां लगा चुकी थीं। इसके तहत 1,800 मेगाहर्ट्ज के लिए करीब 27 हजार करोड़ रुपए और 900 मेगाहर्ट्ज के लिए 19 हजार करोड़ रुपए की कंपनियों ने बोली लगाई है।

कंपनियों द्वारा बोली में अच्छा रिस्पांस देने पर मंगलवार को टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि हमने कीमतों में कमी करने का बोल्ड फैसला लिया था। जिसका असर नीलामी के पहले दिन ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन ही कंपनियों के तरफ से सरकार को 40 हजार करोड़ रुपए की बोली मिली है। कंपनियों में प्रतिस्पर्धा को देखने से इसका फायदा ग्राहकों को भी कीमतों के स्तर पर मिलेगा।

सरकार ने नीलामी को सफल बनाने के लिए पिछली नीलामी कीमत के मुकाबले 900 मेगाहर्ट्ज के लिए कीमतों में 53 फीसदी कमी गई है।

इसके तहत दिल्ली के लिए रिजर्व प्राइस 360 करोड़ रुपए, मुंबई के लिए 328 करोड़ रुपए और कोलकाता के लिए 125 करोड़ रुपए रखा गया है।

इसी तरह 1,800 मेगाहर्ट्ज के लिए पूरे देश भर के लिए लाइसेंस के लिए रिजर्व प्राइस 26 फीसदी कम कर 1,765 करोड़ रुपए रखा गया है।

नीलामी को सफल बनाने के लिए सरकार ने रिजर्व प्राइस कम करने के अलावा स्पेक्ट्रम इस्तेमाल पर लगने वाले शुल्क आदि को लेकर भी रियायत बरती गई है।

नीलामी में आठ कंपनियां भाग ले रही हैं। कंपनियों ने देश के सभी 22 टेलीकॉम सर्किल में लाइसेंस के लिए बोली लगाई है।

नीलामी में एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, रिलायंस जिओ इंफोकॉम, एयरसेल, टेलीविंग, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा टेली सर्विसेज कंपनियां भाग ले रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें