फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली को शादी का ऑफर देने वाली ने कर दी अजीब सी गलती

Mon, 07 Apr 2014 09:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो विराट कोहली का बल्ला क्रिकेट के मैदान पर जमकर बोल रहा है। हर विपक्षी टीम का कप्तान इस बात से परेशान है कि कोहली को सस्ते में कैसे रोका जाए, लेकिन यह बल्लेबाज है कि विपक्षी कप्तान और गेंदबाजों की हर योजना पर पानी फेर दे रहा है।
विज्ञापन


विराट कोहली न सिर्फ अपने क्रिकेट करियर के बल्कि अपने जीवन के भी स्वप्निल दौर में चल रहे हैं। एक ओर उनका बल्ला बोल रहा है तो दूसरी ओर लड़कियां उन्हें शादी के प्रस्ताव भी भेज रही हैं।

फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इश्क फरमा रहे कोहली के पास ऐसा ही एक प्रस्ताव इंग्लैंड की 22 साल की खूबसूरत लड़की की ओर से आया है। मजेदार बात यह है कि वह इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेल भी चुकी है।
विज्ञापन

कोहली से पूछा, मुझसे शादी करोगे

अपनी लाजवाब बल्‍लेबाजी से विश्व क्रिकेट के पटल पर पूरी तरह से छा चुके विराट कोहली का जादू अब महिला क्रिकेटरों के भी सिर चढ़कर खूब बोल रहा है। यहां तक की कोहली को अब हसीन लड़कियों से शादी के प्रस्ताव तक आने लगे हैं।

22 वर्षीया इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएला वेयाट ऑफ स्पिनर हैं और वह कोहली पर इतनी फिदा हो गई कि उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया।

डेनिएला ने ट्विट के जरिए कहा, ‘कोहली मैरी मी,’ हालांकि यह महिला क्रिकेटर अभी इंग्लैंड की टी-20 टीम में नहीं हैं लेकिन उन्होंने 32 वनडे और 50 टी-20 मैच खेले हैं।

पर विराट कोहली के नाम में ही कर गलती

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएला वेयाट ने वनडे और टी-20 क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय करियर का पदार्पण भारतीय महिला टीम के खिलाफ ही किया है।

इस साल के अंत में 23 साल की होने वाली वेयाट ने जब कोहली को लेकर ट्वीट किया तो उनसे एक गलती हो गई। उन्होंने ट्वीट के दौरान कोहली (Kholi marry me!!!) की स्पेलिंग ही गलत लिख दी।

बाद में सोशल मीडिया से जुड़े फैंस ने उन्‍हें उनकी गलती बताई। हालांकि जब उनके फैंस ने उन्हें बताया कि कोहली इस समय बॉलीवुड की हॉट गर्ल अनुष्का शर्मा से अफेयर में हैं तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

खिचड़ी खाकर छक्के नहीं लगा सकते

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आलराउंडर साकिब अल हसन को एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रीय टीम के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणी करने के कारण नोटिस जारी किया है।

साकिब को नोटिस का जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है जिससे वह बता सके कि आखिर उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम के खराब प्रदर्शन के बारे में आलोचना क्यों की।

साकिब ने कहा था बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी लगातार बड़े छक्के नहीं लगा सकते क्योंकि वह खिचड़ी खाकर बड़े हुए है न कि संतरे का जूस पीकर।

अश्विन की गेंदबाजी का कायल हुआ यह कंगारू

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन की उस कैरम बॉल के मुरीद हो गए हैं जिसपर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बोल्ड किया था।

गिलक्रिस्ट ने इस बॉल की तुलना पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न की मैजिक बॉल से की है जिसपर उन्होंने इंग्लैंड के माइक गैटिंग को बोल्ड किया था।

अश्विन की यह गेंद लेग स्टंप से बाहर थी लेकिन यह इतनी टर्न हुई कि अमला का ऑफ स्टंप उड़ा ले गई।
विज्ञापन

फाइनल मैच से पहले धोनी ने ये क्या कह दिया!

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खिताबी मुकाबले से पूर्व शनिवार को मीरपुर में कहा कि श्रीलंका के खिलाफ मैच आसान नहीं होगा लेकिन टीम इस समय अच्छी फॉर्म में है और वे जीत के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेंगे।

साथ ही धोनी ने कहा की विवाद भारतीय क्रिकेट का हिस्सा है लेकिन यह जानते हुए कि उनके आसपास बहुत कुछ हो रहा है वह सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देते हैं।

धोनी ने कहा, "पिछले कई सालों में एक कप्तान के तौर पर मैंने लगभग सबकुछ देख लिया है। ऐसा कुछ नहीं है जो मैंने नहीं देखा है। विवाद भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा हिस्सा है और मैं भी इससे गुजरा हूं। भारतीय क्रिकेट में मुश्किल से ऐसा कुछ गलत या सही हुआ हो जिसमें मेरा नाम नहीं जुड़ा हो।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें