फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथॉन में हिस्सा लेना है तो 6 को पहुंचें रॉक गार्डन

Fri, 27 Jun 2014 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ टू्रिज्म और सीआईआई की ओर से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले इसका आयोजन हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, बंगलूरू में किया जा चुका है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पहली बार इसका आयोजन 6 जुलाई को होगा। सुबह 6 बजे रॉक गार्डन से इसकी शुरुआत होगी। इसमें तीन तरह की रेसों का आयोजन किया जाएगा। पहली पांच किलोमीटर की रेस होगी।

दूसरी कारपोरेट रेस 20 किलोमीटर की होगी। इसमें चार सदस्य हिस्सा ले सकते है। हर सदस्य पांच किलोमीटर दौड़ेगा। इसके बाद 10 किलोमीटर की ओपन रेस होगी इसमें दो सदस्य हिस्सा लेंगे। हर सदस्य 5 किलोमीटर की रेस पूरी करेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 29 जून को फ्री रन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। कॉरपोरेट रेस के  विजेता मुंबई में फाइनल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद इनमें से एक विजेता टीम को 2015 में इस्तांबुल में आयोजित हॉफ मैराथन का हिस्सा होंगे।

5 किलोमीटर की रेस केलिए 800 रुपये, 10 किलोमीटर केलिए 3 हजार, 20 किलोमीटर केलिए 6500 रुपये एंट्री फीस केरूप में देने होंगे। मैराथन में हिस्सा लेने वालों को निशुल्क टी- शर्ट्स के साथ गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें