फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंपियन मनीष को मिलेगा 50 हजार इनाम

Thu, 06 Nov 2014 05:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब कब्जा उत्तराखंड और पुलिस का नाम रोशन करने वाले मनीष रावत को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस की जूडो खिलाड़ी शैली मनराल को भी 20 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने इन दोनों खिलाड़ियों को राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित करने की घोषणा की।

राज्यपाल देंगे सम्मान
पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव दीपम सेठ ने बताया कि स्थापना दिवस परेड में राज्यपाल ड. अजीज कुरैशी दोनों को सम्मानित करेंगे।

सेठ ने बताया कि मनीष ने हाल में दिल्ली में ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर वाक रेस में एक घंटा 22 मिनट 16 सेकंड का समय निकाल स्वर्ण जीता, जबकि कोच्चि में द्वितीय नेशनल ओपन रेस वाकिंग प्रतियोगिता में 50 किलोमीटर वाक रेस में चार घंटा 9 मिनट 37 सेकंड का समय निकालकर रजत जीता था। वर्ल्ड वाकिंग कप में भी मनीष भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैली भी होंगी सम्मानित
दूसरी ओर, महिला कांस्टेबल शैली मनराल ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित सीनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड से प्रतिभाग कर 63 किलोग्राम भार वर्ग में रजत जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें