फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल-7 में टीम की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा: मनन

Sat, 11 Jan 2014 04:45 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल के 7वें सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और पंजाब रणजी के क्रिकेटर मनन वोहरा को अपनी टीम में बरकरार रखा हैं।
विज्ञापन


इस बारे में जब मनन वोहरा ने बातचीत की गई तो उन्होने कहा कि मुझे खुशी हैं कि टीम प्रबंधन से मेरे में विश्वास रखा। हर खिलाड़ी को अपनी होम टीम से खेलने की इच्छा होती हैं।

होम टीम से किंग्स इलेवन से बरकरार रखने का जो मौका मिला हैं। इसके तहत कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश रहेगी। 

आईपीएल के नए सत्र के लिए सभी फैंचाइजी टीमों को शुक्रवार को अपनी सूची सौंपनी थी। दक्षिण अफ्रीका के हरफरनमौला क्रिकेटर डेविड मिलर 2011 से किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले सीजन आईपीएल 6 में इस बल्लेबाज ने रॉय चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ पीसीए स्टेडियम मोहाली में सिर्फ 38 गेंदों पर 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

यह पारी आईपीएल के इतिहास का तीसरे सबसे तेज शतक रहा। दक्षिण अफ्रीका की टीम के नियमित सदस्य इस बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर को नए सीजन में रिटेन रखने से किंग्स इलेवन पंजाब को मध्यक्रम में मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं, पंजाब रणजी टीम के सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे मनन वोहरा ने आईपीएल सीजन 6 में शानदार शुरूआत की थी।

इसमें पहले ही मुकाबले में मनन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 26 गेंद पर 43 रन बटोर कर सुर्खियां बटोरी थी। नए सीजन में वह मौका मिलने पर ओपनर की भूमिका पर खरा उतरने की होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें