लाइव वायर कोचिंग सेंटर सेक्टर-46 की टीम ने कैरियर्स इंडिया लि. की टीम को 37 रन से हराकर डोनेट आई विन हार्ट क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
दिव्या पब्लिक स्कूल सेक्टर -44 में दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। बीस बीस ओवर के मुकाबले में लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 122 रन बनाए।
साहिल ने सबसे अधिक 45 रन बनाए। वहीं, संजीव सहगल ने 36 रन, अमनदीप पन्नू ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में नरेश ने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सुमित ने 17 रन देकर 1 विकेट, मनीष ने 19 रन देकर 1 विकेट झटका।
उधर, रनों का पीछा करने उतरी कैरियर्स इंडिया लि. की टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर अभिषेक 0 रन और मनीष 0 पर आउट हुए।
इसके बाद टीम केबल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और पूरी टीम 18.2 ओवर में 86 के स्कोर पर ढेर हो गई।
संदीप ने सबसे अधिक 23 रन बनाए। गेंदबाजी में लाइव वायर कोचिंग सेंटर से अभिषेक 2 विकेट, मनदीप पन्नू 2 विकेट, शुभम यादव 2 विकेट, हरीश 1 विकेट, संजीव सहगल 1 विकेट, रोहित 1 विकेट लेने में कामयाब रहे। मैच में 45 रन बनाने वाले साहिल को मैन आॉफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।