फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत

Mon, 24 Mar 2014 08:15 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज के अभियान की शुरुआत खराब करते हुए 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


ढाका में खेले गए टूर्नामेंट में ग्रुप-दो के एक मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 130 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। शुरुआती झटके के बाद ओपनर रोहित शर्मा (नाबाद 62 रन, 55 गेंद, 5 चौका और 2 छक्का) ने विराट कोहली (54 रन, 41 गेंद, 5 चौका और 1 छक्का) के साथ 107 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। युवराज सिंह (10) आउट होने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज रहे।

इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद विंडीज टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए। वेस्ट इंडीज की हालत बेहद खराब थी लेकिन उसने अंतिम ओवर में रवींद्र जडेजा पर 21 रन ठोक दिए। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है।
विज्ञापन

अंपायर के विवादित फैसले का शिकार बने धवन

भारत जब लक्ष्य के लिए मैदान पर उतरा तो शुरुआत में यह कंफ्यूजन हो गया कि टीम को कितने रनों के लक्ष्य का पीछा करना है। बाद में अंपायरों ने तय किया कि भारत को जीत के लिए 130 रन ही बनाने होंगे।

इस कारण खेल कुछ देर रूका रहा, लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर शिखर धवन (0) पगबाधा हो गए। हालांकि अंपायर का यह विवादित फैसला था, गेंद विकेट से काफी ऊपर जा रही थी।

धवन के सस्ते में आउट होने के बाद विराट कोहली ने ओपनर रोहित शर्मा के साथ तेजी से रन बनाना शुरू किया। दोनों ने 12.1 ओवर में 100 रनों की साझेदारी पूरी की। कोहली ने 13वें ओवर में एक रन के साथ जहां अपना अर्धशतक पूरा किया वहीं साझेदारी को तीन अंकों में पहुंचा दिया।

फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा हैट्रिक से चूके

पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद विंडीज टीम ने बेहद धीमी शुरुआत की और शुरू के 3 ओवर में महज 5 रन ही जोड़ सकी। इसके बाद क्रिस गेल ने कुछ बड़े शॉट लगाकर रन की रफ्तार को तेज करने की कोशिश की।

लेकिन क्षेत्ररक्षकों के दो कैच टपकाने के बाद आर अश्विन ने आठवें ओवर में ड्वेन स्मिथ (11 रन, 29 गेंद) को कॉटएंडबोल्ड कर चलता किया। इसके बाद गेल 34 रन (1 चौका और 2 छक्का) बनाने के बाद रन आउट हो गए। धीमी शुरुआत के बाद दोहरे झटके ने विंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया।

फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने 15वें ओवर में मार्लोन सैमुअल्स (18) और डेरेन ब्रॉवो (0) को लगातार गेंदों पर आउट कर विंडीज की हालत बेहद खराब कर दी। हालांकि अमित टूर्नामेंट में पहली हैट्रिक बनाने से चूक गए।

जडेजा की गेंदबाजी में आया उतार-चढ़ाव

फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने आज बेहद शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए रवींद्र जडेजा ने भी शुरुआत शानदार तरीके से की।

जडेजा ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेरेन सैमी (11) को कैच आउट कराया। इसी ओवर की छठी गेंद पर लिडंल सिमंस () को भी कैच आउट करा दिया लेकिन यह गेंद नो बॉल साबित हो गई। इस फ्री हिट पर जडेजा ने 6 रन दे डाले।

बावजूद इसके धोनी ने आखिरी ओवर जडेजा से ही कराया और पहली ही गेंद पर आंद्रे रसेल (7) को कैच आउट करा दिया। लेकिन अगले लगातार 2 गेंदों पर सिमंस ने 2 छक्के जड़ दिया। जडेजा ने सिमंस (27) को चौथी गेंद पर कैच आउट कराया। क्रीज पर आए नए बल्‍लेबाज सुनील नारायन ने पांचवीं गेंद पर छक्‍का जड़ दिया जिससे विंडीज का स्‍कोर 129 तक पहुंच गया। जडेजा ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन

टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं

भारतीय कप्तान धोनी ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम प्रबंधन ने आउट ऑफ फॉर्म युवराज सिंह को एक और मौका दिया है। युवराज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में असफल रहे थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार टॉस जीता है।

वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज आज से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। लेकिन उसने इस मैच के लिए तेज गेंदबाज रवि रामपॉल को टीम में नहीं रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें