फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय के शतक ने दिलाई भारत को ठोस शुरुआत

Thu, 10 Jul 2014 12:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरली विजय के शानदार शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ठोस शुरुआत की। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने 4 विकेट पर 259 रन बना लिए थे।
विज्ञापन


(देखें ----- लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें)

स्टंप्स के समय मुरली विजय 122 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। दोनों के बीच 81 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन जेम्स एंडरसन ने 12 के निजी स्कोर पर ओपनर शिखर धवन को विकेट के पीछे मैट प्रायर के हाथों लपकवा भारत को शुरुआती झटका दिया।

इसके बाद विजय और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़ भारत को संभाला। पुजारा 38 के स्कोर पर एंडरसन का दूसरा शिकार हुए। पुजारा के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर खेलने आए विराट कोहली महज एक रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। कोहली को स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया। अजिंक्य रहाणे (32) के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा।
विज्ञापन

भारत ने पहले घंटे में बनाए 53 रन

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसे ओपनर मुरली विजय ने पहले ही ओवर में लगातार तीन चौके जमाकर सही साबित करने की कोशिश की।

विजय का साथ पारी की शुरुआत करने आए शिखर धवन ने भी सधी शुरुआत करते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 12 रनों के निजी स्कोर पर वह जेम्स एंडरसन के शिकार बन गए।

धवन जब आउट हुए उस समय भारत का स्कोर 33 रन था। लेकिन शुरुआती दिन के पहले घंटे में भारत को और झटके नहीं लगे, विजय 30 और चेतेश्वर पुजारा 10 रन बनाकर क्रीज पर बेहद विश्वस्त तरीके से बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर उस समय एक विकेट पर 53 रन थे।
विज्ञापन

एक रन के स्‍कोर पर गंवाए 2 विकेट

भारत ने पहले दिन के पहले घंटे में सिर्फ एक विकेट गंवाए थे, लेकिन अगले एक घंटे में मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने टीम दूसरा झटका नहीं लगने दिया। इस बीच मुरली ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

दोनों ने सधी हुई बल्‍लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए लंच तक 73 रन जोड़ लिए थे। लेकिन बाद में वापस लौटने पर टीम के खाते में एक भी रन नहीं जुटा था कि पुजारा 38 रनों के निजी स्कोर पर जेम्स एंडरसन के शिकार हो गए। एंडरसन की यह दूसरी सफलता थी।

इसके बाद अगले ओवर में विराट कोहली (1) भी चलते बने। उन्हें स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने कैच आउट कराया। भारत ने एक रन के अंदर ही दो बड़े विकेट गंवाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें