फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन टेनिस: विक्रमादित्य और सहजपुंज ने जीता खिताब

Mon, 13 Jan 2014 07:10 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-11 स्थित मानव मंगल स्कूल में आइडियल टेनिस अकादमी की ओर से आयोजित लॉन टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन


अंडर-12 आयु वर्ग में विक्रमादित्य कादियान ने सरबजोत सिंह को 4-2, 4-1 से हराकर फाइनल का खिताब जीत लिया।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में विक्रमादित्य कादियान ने अर्जुन कपूर को 8-3 और सरबजोत ने आर्यन मान को 8-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं, क्वार्टर फाइनल में अर्जुन कपूर ने सिद्धांत चुघ को 5-0, विक्रमादित्य कादियान ने यजूर बंसल को 5-1, सरबजोत सिंह ने प्रणय शर्मा को 5-0, आर्यन मान ने प्रीतम रघुनाथ को 5-1 से हराया।

वहीं, अंडर-14 में सहज पुंज ने नीरज यशपाल को 2-4, 4-3(3), 4-3(3) से हराकर फाइनल का खिताब जीत लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में सहज पुंज ने सौरभ यादव को 8-3, नीरज यशपाल ने चिराग सिंह को 8-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सहज पुंज ने यजूर बंसल को 5-2, सौरव यादव ने राघव दीवान को 5-1, चिराग सिंह ने तारिश ढींगरा को 5-3, नीरज यशपाल ने धनंजय सिंह को 5-1 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें