13वीं यूनियन बैंक जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को कूहू गर्ग ने अंडर-17 युगल वर्ग का स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 मिक्स डबल्स में कूहू को रजत, लक्ष्य को अंडर-17 का रजत, चिराग और बोधित को कांस्य पदक हासिल हुआ।
सारिका के साथ जीता गोल्ड
बंगलुरू में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में कुहू गर्ग व सारिका की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश की रिया मुखर्जी व महाराष्ट्र के अनुज प्रभु देसाई को 21-15, 21-8 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
अंडर-19 मिक्स डबल्स में कुहू गर्ग व एमआर अर्जुन की जोड़ी को फाइनल में महाराष्ट्र के चिराग शेट्टी व श्रुति के हाथों 22-20, 21-18 से शिकस्त मिली।
लक्ष्य ने गंवाया मैच
अंडर-19 बालक एकल वर्ग में लक्ष्य सेन को शिरिल वर्मा ने 21-15, 21-8 से हराया। वहीं चिराग सेन को आंध्र प्रदेश के शिरिल वर्मा ने सेमीफाइनल में 21-12, 21-16 से हराया।