फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-क्वार्टर फाइनल में थम गया कुहू का सफर

Thu, 26 Mar 2015 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन सुपर सीरीज में उत्तराखंड की बैडमिंटन खिलाड़ी कुहू गर्ग का सफर बृहस्पतिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में थम गया। युगल वर्ग में कुहू और उनकी जोड़ीदार को चीन की जोड़ी ने शिकस्त दी।
विज्ञापन


नई दिल्ली में चल रही योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन महिला युगल वर्ग के मेन ड्रॉ के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में कुहू गर्ग और निंग्शी बी हजारिका का सामना चीन की बाओ यीक्सिन और तेंग जिंथा से हुआ। चीनी जोड़ी ने यह मैच 21-4, 21-6 से जीत लिया।

उत्तराखंड के नाम दो स्वर्ण
इंडिया ओपेन सीरीज में भेल ही कुहू का सफर थम गया लेकिन पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण सहित 8 पदक जीतने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


उत्तराखंड की वर्तिका ने अंडर-9 और ध्रुव रावत ने अंडर-15 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के विजेताओं को पीएनबी मेटलाइफ की ओर से एक-एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप इनाम में दी गई है।

नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 23 से 25 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ जोन में हुई प्रतियोगिताओं में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे खिलाड़ी शामिल हुए। उत्तराखंड की वर्तिका सिंह ने अंडर-9 बालिका वर्ग में साउथ जोन की वी श्रेयांशी को 16-21, 21-16, 21-11 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

बालक वर्ग में ध्रुव बने चैंपियन
अंडर-15 बालक वर्ग में उत्तराखंड के ध्रुव रावत ने तेलंगाना के रेड्डी प्रणय को 16-21, 21-11, 21-18 से हराकर खिताब जीता। अंडर-11 बालिका वर्ग में उत्तराखंड की अनुपमा उपाध्याय को रजत, वर्तिका सिंह और आन्या चौहान को कांस्य पदक हासिल हुए।

अंडर-13 बालिका वर्ग में स्नेहा रजवार को कांस्य पदक मिला, जबकि अंडर-15 बालिका वर्ग में उन्नति बिष्ट रजत पदक जीतने में सफल रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में उत्तराखंड के चयनित जोशी को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें