फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार 4 हार के बाद KKR की लगातार 5 जीत

Wed, 21 May 2014 11:14 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार 4 हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 7 में जोरदार अंदाज में वापसी की है। और वह जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है विपक्षी टीमों के पास उसके विजयी रथ को रोकने का माद्दा नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


घरेलू समर्थकों के बीच कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम को 2 ओवर शेष रहते आसानी से हरा दिया।

12 में से 7 मुकाबले जीतकर कोलकाता की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की होड़ में शामिल है जबकि चेन्नई ने इतने ही मैचों से 8 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए रखी है।
विज्ञापन

CSK के लिए रैना की दमदार पारी, लगाए 5 छक्के

शानदार फॉर्म में चल रहे कोलकाता नाइटराइडर्स के सलामी बल्‍लेबाज रॉबिन उथप्पा (67) ने टूर्नामेंट में अपना चौथा अर्धशतक लगाया और उनकी इस शानदार पारी के दम पर मेजबान टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से पीट दिया।

टूर्नामेंट के 47वें मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट पर 154 रन पर रोक दिया।

चेन्नई टीम के लिए सुरेश रैना ने एक बार फिर सर्वाधिक 52 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों के साथ 65 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। ओपनर ब्रैंडन मैक्‍कुलम ने 24 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों के साथ 28 रन बनाए। कप्तान धोनी 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

उथप्पा के चौथे अर्धशतक ने दिलाई जीत

जवाब में रॉबिन उथप्पा और कप्तान गौतम गंभीर ने एक बार फिर टीम को शानदार शुरुआत ‌दिलाते हुए 64 रनों की साझेदारी की। शानदार शुरुआत के बाद गंभीर 21 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

लेकिन दूसरी छोर पर उथप्पा टिके रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मनीष पांडे के साथ (नाबाद 18) के साथ टीम को सौ के करीब पहुंचाया। हालांकि टीम के 98 रन के स्कोर पर वह आउट हो गए।

‘मैन ऑफ द मैच’ बने ओपनर ओपनर रॉबिन उथप्पा ने धमाकेदार अर्द्धशतक लगाया और 39 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के के साथ 67 रन की पारी खेली। मनीष के साथ शाकिब अल हसन 21 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के साथ 46 रन की तूफानी पारी खेलकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

अभी भी टूर्नामेंट के ‌प्ले ऑफ की रेस में KKR

लगातार 4 हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने लगातार पांचवीं जीत हासिल करते हुए अपनी उम्मीदों को एक बार फिर से बनाए रखा है।

कोलकाता ने टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की थी लेकिन बाद में उसे एक के बाद एक करके हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन अब कोलकाता की टीम बेहद अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। उसकी 12 मैचों में यह सातवीं जीत है और अब उसके कुल 14 अंक हो गए हैं। दूसरी ओर, 12 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की यह चौथी हार है और वह 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें