फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन बॉलर्स के बिना मैदान में उतरेंगे किंग्स

Wed, 17 Sep 2014 02:44 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग में पंजाब किंग्स इलेवन की टीम अपने मुकाबले में मुख्य गेंदबाजों के बिना मैदान में उतरेगी। टीम के कोच संजय बांगड़ ने पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि टीम के मेन बॉलर मिचेल जॉनसन पहले दो मैच में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन


जॉनसन को क्रिकेट आस्ट्रेलिया से क्लीयरेंस मिलने का इंतजार है, इसलिए वे अभी तक नहीं आए। वहीं, संदीप शर्मा अनफिट होने के कारण टीम में शामिल नहीं हैं। इस बार गेंदबाजी का सारा दारोमदार टीम के नए युवा गेंदबाजों पर है, जिनसे टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। मौका मिलने पर ये भी जॉनसन की कमी पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

हॉबर्ट हैरीकेंस से पहला मैच कल

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स इलेवन को अपना मैच 18 सितंबर को हॉबर्ट हैरीकेंस की टीम के साथ खेलना है। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जॉर्ज बैली ने सहवाग को मैच विनर खिलाड़ी बताया। उनके अनुसार सहवाग में हारी बाजी को जीतने की क्षमता है और उनसे टीम को बेहतरीन स्टार्ट मिलने की हमेशा से उम्मीद रहती है।

जॉर्ज बैली ने बताया कि इस आईपीएल सीजन में टीम का बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। हम वैसा ही प्रदर्शन चैंपियंस लीग में भी जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें