राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत राज्य स्तरीय अंडर-16 बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता में देहरादून ने दोनों वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। बालक वर्ग में टिहरी, नैनीताल, हरिद्वार भी अंतिम-4 में पहुंचे। बालिका वर्ग में नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पवेलियन मैदान में मंगलवार को बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में देहरादून ने उत्तरकाशी को 9-2, दूसरे क्वार्टर फाइनल में टिहरी ने बागेश्वर को 5-2, तीसरे क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार ने रुद्रप्रयाग को 15-1 और चौथे क्वार्टर फाइनल में नैनीताल ने पौड़ी को 4-2 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।
बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में देहरादून ने टिहरी को 5-2, दूसरे क्वार्टर फाइनल में नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 4-2, तीसरे क्वार्टर फाइनल में पौड़ी ने ऊधमसिंहनगर को 2-1 और चौथे क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार ने अल्मोड़ा को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर बीएस रावत, नवोदित बधानी, मुकेश भट्ट, हनुमान सिंह, विनोद काला, अनिल कंडवाल और किशन डोभाल आदि मौजूद थे।