फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा कॉलेज के ब्वॉयज बने फुटबाल चैम्प

Tue, 15 Apr 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खालसा कॉलेज की लड़कों की टीम ने इलेवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट को जीत लिया। टूर्नामेंट का आयोजन जीआरबी लीग की ओर से फुटबाल स्टेडियम सेक्टर 17 में कराया गया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला खालसा कॉलेज और मिनरवा अकादमी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा।

मैच के पहले हॉफ में खालसा कॉलेज के सिद्धार्थ ने शानदार गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से आगे किया। इसके बाद मैच के दूसरे हॉफ में भी खालसा कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

इस बीच मैच के अंत तक मिनरवा अकादमी के खिलाड़ियों ने एकजुट होकर स्कोर बराबरी करने के लिए कई बार कोशिश की लेकिन हर बार खालसा कॉलेज की टीम ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया।
विज्ञापन


अंत में मैच का फैसला 1-0 से खालसा कॉलेज के हित में गया।  इससे पहले खेले गए सेमी फाइनल मुकाबलों में खालसा कॉलेज ने मिनरवा शार्क को 1-0 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मिनरवा अकादमी एनपीएस की टीम को 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें