फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में लड़कियों का दमखम, पहुंची सेमीफाइनल में

Thu, 25 Feb 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में काजल सूद, मुस्कान चौहान और प्रिया ने अलग-अलग भार वर्ग में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बालिका वर्ग के 44 किग्रा भार वर्ग में काजल सूद, 46 किग्रा में मुस्कान चौहान और 48 किग्रा में प्रिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग के 36 किग्रा भार वर्ग में चांदनी, 38 किग्रा में प्रीति रावत और अनामिका, 40 किग्रा में शीतल रावत, 42 किग्रा में गायत्री और अमीशा नेगी, 44 किग्रा में निकिता व मुस्कान क्षेत्री और 46 किग्रा में सिमरन विजेता रहीं।
बालक वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक चोपड़ियाल और संदीप डोडियाल, 50 किग्रा में पंकज नेगी, 52 किग्रा में रविंद्र वाघेल और विजय कुमार ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग के 36 किग्रा भार वर्ग में हिमाल थापा और अभिमन्यु, 38 किग्रा में शाश्वत शर्मा व अभिषेक, 40 किग्रा में अतुल रावत, 42 किग्रा में अनिल बड़थ्वाल, 44 किग्रा में अनिरुद्ध सुडान और साहिल, 46 किग्रा में मंजीत रावत व आशीष यादव, 48 किग्रा में रोहन थापा व हिमांशु थापा, 50 किग्रा में रितेश व मनीष कुमार विजेता रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें