फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फरवरी से औली में जूनियर स्कीइंग का महामुकाबला

Tue, 26 Jan 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन, खेल विभाग और गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से औली में जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप 12 से 16 फरवरी के बीच कराई जाएगी। चैंपियनशिप को लेकर पर्यटन और खेल विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र में कम बर्फबारी ने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। अधिकारियों का मानना है कि यदि दस दिन के भीतर बर्फबारी नहीं होती है तो दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


सभी राज्यों से आएंगे खिलाड़ी
पर्यटन एवं खेल सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि औली में जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय के अलावा सभी राज्यों के खेल मंत्रालयों से संपर्क साधा गया है। चैंपियनशिप में सभी राज्यों से खिलाड़ी जुटेंगे। पर्यटन, खेल और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों को समय से पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कम बर्फबारी से चिंता
दूसरी तरफ औली में कम बर्फबारी होने से तैयारियों में जुटे अधिकारी चिंतित हैं। उनका कहना है कि कम बर्फबारी से चैंपियनशिप प्रभावित हो सकती है। हालांकि अफसरों को इस बात की भी उम्मीद है कि बर्फबारी जरूर होगी और चैंपियनशिप तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें