राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन और आखिरी दिन टिहरी, नैनीताल और चंपावत के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दून को दो भार वर्ग में रविवार को स्वर्ण पदक हासिल हुए।
बालक वर्ग के चैंपियन
परेड ग्राउंड स्थित जूडो हाल में रविवार को बालक एकल वर्ग कुमिते के -55 किलो भार वर्ग में हरिद्वार के उज्जवल कुमार को स्वर्ण, चंपावत के भुवन को रजत, देहरादून के अपूर्व रस्तोगी को कांस्य, -61 किलो में चंपावत के गौरव केसी थापा को स्वर्ण, हरिद्वार के मोहित कुमार को रजत, टिहरी के दुर्गेश उनियाल को कांस्य, -68 किलो में टिहरी के प्रशांत पोखरियाल को स्वर्ण, देहरादून के शोएब अंसारी को रजत, हरिद्वार के आयुष चौधरी को कांस्य, -76 किलो में टिहरी के रजत को स्वर्ण, देहरादून के अंकित को रजत, हरिद्वार के यश चौधरी को कांस्य पदक हासिल हुआ।
बालिका वर्ग में इनका रहा जलवा
बालिका एकल के काता में दून की कनुप्रिया भाटिया ने स्वर्ण, टिहरी की अंजली ने रजत, नैनीताल की उर्मिला बिष्ट ने कांस्य, कुमिते के -48 किलो भार वर्ग में नैनीताल की कंचना पंत ने स्वर्ण, देहरादून की मनीषा सिंह ने रजत, चंपावत की निकिता यादव ने कांस्य, -53 किलो में नैनीताल की ज्योति कश्यप ने स्वर्ण, दून की पूजा रावत ने रजत, टिहरी की अंजली रावत ने कांस्य पदक जीता। -59 किलो में नैनीताल की तारा बिष्ट ने स्वर्ण, टिहरी की जाग्रति ने रजत, हरिद्वार की रिंकी सैनी ने कांस्य, 59 प्लस में देहरादून की कनुप्रिया ने स्वर्ण, नैनीताल की ज्योति बिष्ट ने रजत, चंपावत की अंजली ने कांस्य पदक जीता।
विजेताओं को किया पुरस्कृत
समापन समारोह में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्डी पर्वतारोही चंद्रप्रभा एतवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की, अरविंद डंगवाल, फुटबाल प्रशिक्षक दीपक कुमार, कराटे प्रशिक्षक संजीव जांगड़ा, विजय धम्मी, विवेक कुमार, विश्वनाथ राजपूत, विनीत उनियाल आदि मौजूद थे।