चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन की ओर से गर्मियों में जूनियर गोल्फ कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह गोल्फ कैंप 21 से 30 मई तक आयोजित होगा।
कैंप के दौरान ट्रेनी गेम की बेसिक्स की जानकारी हासिल कर सकेंगे। कैंप सुबह नौ से 10:30 बजे तक होगा। इसके दौरान इक्यूपमेंट और बाल्स सीजीए गोल्फ रेंज द्वारा सप्लाई की जाएंगी।
कैंप में क्लास ए टीचिंग प्रोफेशनल महेश कुमार प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन एक कंपटीशन भी होगा।