चंडीगढ़ बाल बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा नार्थ जोन बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए 15 मई को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह ट्रायल सेक्टर-22 स्थित शिशु निकेतन स्कूल में होंगे।
यह जानकारी चंडीगढ़ बालबैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव इंदरजीत सिंह पुरी ने दी। नार्थ जोन बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप 31 मई से दो जून तक सरकाघाट हिमाचल प्रदेश में होगी।
इस चैंपियनशिप के लिए सेलेक्ट किए गए खिलाड़ियों का कैंप 19 अप्रैल से शुरू होगा।