पंजाब यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन हॉल में जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें लड़कों के अंडर-17 के फाइनल में कर्नाटक के डेनियल ने कर्नाटक के सनकीरत को 21-11, 21-14 से हराया।
वहीं लड़कियों के अंडर-17 आंध्र प्रदेश की रूतविका ने महाराष्ट्र की करिश्मा को 21-19, 21-14 से हरा दिया। लड़कों के अंडर-17 वर्ग डबल्स के फाइनल में दिल्ली के रोहन कपूर और हरियाणा के सौरभ शर्मा की जोड़ी ने मिलकर यूपी के कपिल चौधरी और चंद्रभूषण त्रिपाठी की जोड़ी को 21-10,21-16 से हराया।
वहीं लड़कियों के अंडर-17 के डबल्स मुकाबले में कर्नाटका की महिमा अग्रवाल और शिक्षा गौतम की जोड़ी ने केरल की जेके मालविका और आशा राव की जोड़ी को 21-17, 21-11 से हरा दिया।