फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITF टूर्नामेंटः प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नौ भारतीय

Wed, 01 Apr 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने दबदबा बनाते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को एकल वर्ग में 9 खिलाड़ी जीतने में सफल रहीं, जबकि युगल वर्ग में 5 जोड़ियों ने अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन


उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में शांति टेनिस एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में मंगलवार को एकल वर्ग में टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त भारत की प्रार्थना जी थोंबरे ने मौलिका राम को 6-3, 6-2, निधि चिलुमूला ने रिया भाटिया को 7-5, 7-6(3), वनिया डंगवाल ने किरनदीप कौर को 6-1, 6-0, प्रेरणा भांबरी ने स्नेहा पदमता को 6-3, 6-0, ऋषिका सुंकारा ने बसंती शिंदे को 6-3, 6-3, प्रांजला यादलपल्ली ने स्नेहादेवी एस रेड्डी को 3-6,6-3,6-3, शिविका वर्मन ने यूएसए की साची बेलवाल को 6-2, 6-0, नंदिनी शर्मा ने अक्षरा ईस्का को 6-3,6-3, श्रीवैष्णवी पेडडी रेड्डी ने सिंगापुर की साराह पांग को 6-1, 6-1, इजराइल की केरेन श्लोमो ने भारत की श्वेता राणा को 6-0, 6-4, इंडोनेशिया की लाबिनिया तनाता ने भारत की तान्या अमला वुरगुला को 6-0, 6-0, थाईलैंड की नुंगनाददा वन्नासुक ने भारत की रश्मि तेलटुंबड़े को 6-1,3-6,6-2, ताईपे की चिंग वेन हसू ने भारत की ईती मेहता को 6-3, 6-7(7),6-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

युगल वर्ग में भारत की श्वेता राणा व बसंती शिंदे ने वरुन्या चंद्रशेखर व मौलिका राम को 6-4,6-4, रिया भाटिया व शेरॉन संचना पॉल ने श्रीवैष्णवी रेड्डी व तनीशा रोहिरा को 6-0, 6-3, वंशिका साहनी व प्रांजला यादलपल्ली ने भारत की अरन्त्क्षा अंद्रादी व इजराइल की केरेन श्लोमो को 6-0, 2-6,10-8, स्नेहादेवी रेड्डी व श्रुति वेणुगोपाल ने सिंगापुर की साराह पांग व भारत की सहन शेट्टी को 6-0, 6-1, ईती मेहता व रश्मि तेलटुंबड़े ने सौजन्या वालिसेट्टी व निधि चिलुमूला को 1-6,6-2,10-7, इंडोनेशिया की अयुफनी दमयंती व लाबिनिया तनाता ने भारत की वनीय डंगवाल व स्नेहा पदमता को 6-3, 6-2 से हराकर अलगे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें