फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईपीएस में आईपीएससी टूर्नामेंट का आगाज

Sat, 02 Nov 2013 01:36 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यादविंद्रा पब्लिक स्कूल में इंडियन पब्लिक स्कूल्स कांफ्रेंस टूर्नामेंट शुरू हुआ। अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में देश के कई नामी स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


वाईपीएस के प्रिंसिपल आरपी देवगन ने टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया। इसके बाद प्रतिभागियों ने परंपरागत शपथ ली।

नतीजे इस प्रकार रहे-
पूल-ए के मैच में वाईपीएस पटियाला ने बीस ओवरों में नौ विकेट पर 88 रन बनाए। मेयो कॉलेज अजमेर ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर जीत हासिल की।

पूल-बी में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स ने मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली को पांच विकेट से हराया। दूसरे मैच में मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली ने बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी को 76 रनों से शिकस्त दी।

पूल-सी में सैनिक स्कूल कपूरथला ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली को चार विकेट से हराया। पूल-डी में वाईपीएस मोहाली ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर को 17.2 ओवर में सिर्फ 48 रनों पर समेट दिया।
विज्ञापन


फिर सिर्फ 6.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। इसी पूल के अन्य मैच में डीपीएस, मथुरा रोड, नई दिल्ली ने मान पब्लिक स्कूल नई दिल्ली को 105 रनों से हराया।

वाईपीएस मोहाली ने मान पब्लिक स्कूल को दस विकेटों से रौंदा। मान पब्लिक स्कूल की टीम सिर्फ 14 रनों पर बिखर गई। डीपीएस मथुरा रोड, नई दिल्ली ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर को नौ विकेट से हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें