फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में 'वीर' की टीम से बदला लेने उतरेंगे 'जारा' के किंग्स

Sat, 31 May 2014 05:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने आखिरी पड़ाव पर आ खड़े हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण का चैंपियन बनने के लिए रविवार को बंगलूरू में कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें महामुकाबले के लिए उतरेंगी।
विज्ञापन


आईपीएल में सभी को चौंका कर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली पंजाब की टीम ने 2 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को कड़े मुकाबले में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जबकि कोलकाता ने पहले क्वालीफायर में पंजाब को हराकर खिताबी जंग में सीट पक्की की थी।

क्वालीफायर 1 में शाहरुख खान की टीम से हारने वाली प्रीति जिंटा की टीम दूसरे क्वालीफायर में चेन्नई को हराकर अब फाइनल में पहुंच गई है तो ऐसे में जिंटा की टीम बदला लेने को आतुर होगी।
विज्ञापन

दूसरी बार खिताब की आस में शाहरुख की टीम

किंग्स इलेवन पंजाब के पास जहां पहली बार आईपीएल का चैंपियन बनने का मौका होगा तो वहीं 2012 की चैंपियन केकेआर दूसरी बार खिताब हासिल करने उतरेगी।

जॉर्ज बैली की जबरदस्त बल्लेबाजी क्रम वाली पंजाब की टीम जितना भरोसा अपने बल्लेबाजों पर करती है उतना ही गेंदबाजों पर करती है जबकि गौतम गंभीर के नेतृत्व में केकेआर ने भी संतुलित प्रदर्शन किया है।

कोलकाता ने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद पलटवार किया और लगातार 7 लीग मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश में जगह बनाई।

मैक्सवेल को खत्म करना होगा फ्लॉप शो जारी

पंजाब की टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए दूसरे क्वालीफायर में वीरेंद्र सहवाग, मनन वोहरा और डेविड मिलर ने जहां टीम को विशालकाय स्कोर तक पहुंचाया वहीं उसके गेंदबाजों ने चेन्नई जैसी टीम के सामने इसका बचाव करने में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि पिछले काफी समय से लय से भटक चुके टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का खराब फार्म जरूरी चिंता का विषय बनी हुई है।

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सहवाग की 122 रनों की दमदार पारी ने जरूर साफ कर दिया कि वह अपने एक ही खिलाड़ी पर ही जीत के लिए निर्भर नहीं है।
विज्ञापन

KKR को उथप्पा और नारायन से ज्यादा भरोसा

दूसरी ओर, कोलकाता टीम की जीत का दारोमदार काफी हद तक ओपनर रॉबिन उथप्पा और स्पिनर सुनील नारायन के कंधों पर है। उथप्पा ने अभी तक 46.78 के औसत से सर्वाधिक 655 रन बनाए हैं।

कोलकाता के पास उथप्पा के अलावा खुद कप्तान गौतम गंभीर, शाकिब अल हसन, मनीष पांडे और आलराउंडर यूसुफ पठान के रूप में जबरदस्त बल्लेबाजी क्रम है।

इस बार आईपीएल में चैंपियन कोई भी टीम बने लेकिन यह पक्का है की दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने को जरूर मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें