पीसीए में उस समय नजारा देखने लायक होगा जब बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी की टीमें आपस में भिड़ेंगी। आईपीएल सीजन 7 में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच शुक्रवार को मुकाबला होगा।
इस सीजन में टॉप पर चल रही किंग्स इलेवन पंजाब को बुधवार को मुंबई के हाथों 7 विकेट से हरा का मुंह देखना पड़ा था। वहीं राजस्थान भी अपने पिछले मैच में मुंबई से 25 रनों से हार का स्वाद चक चुकी है। किंग्स जहां पिछली हार को भुलाकर जीतने के इरादे से अपने तेरहवें मुकाबले में उतरेगी तो वहीं, राजस्थान के लिए प्ले ऑफ चरण में पहुंचने के यह मैच जीतना जरूरी है।
टीमों में आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी
किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स की टीमों में आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी हैं जोकि एक दूसरे की खेलने की शैली से पूरी तरह से परिचित हैं। किंग्स के पास जहां जॉज बैली, विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श और तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन है तो राजस्थान केपास शेन वॉटसन, जेम्स फॉकनर, स्टीव स्मिथ, ब्रेड हॉज जैसे धुंरधर खिलाड़ी मौजूद है।
किंग्स के ये हैं प्लस प्वाइंट
किंग्स के पास कप्तान जॉर्ज बैली सहित मैक्सवेल, मिलर और सहवाग से लेकर मनन वोहरा के प्रदर्शन से विरोधी टीमाें को हराने का दम रखती है। वहीं गेंदबाजी विभाग में संदीप शर्मा टूर्नामेंट में 17 विकेट लेकर पर्पल कैंप की दावेदार बने हुए है।
ये हैं माइनस प्वाइंट
टीम के तेज गेंदबाज मिशेन जॉनसन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई हैं। कंधे में चोट के कारण बुधवार को मुंबई के खिलाफ नही खेल पाए थे।
राजस्थान के प्लस प्वाइंट
टीम में शेन वॉटसन ब्रैड हॉज, स्टीव स्मिथ, उन्मुक्त चांद,अजिंक्य रहाणे, संजू सैंमसंग केसाथ ऑन राउंडर जेम्स फॉक नर जैसे ऑल राउंडर भी मौजूद है जोकि टीम को मजबूती प्रदान करते है।
माइनस प्वाइंट
मुंबई के खिलाफ हार का सामना कर चुकी राजस्थान की टीम को अपना गेंदबाजी डिपार्टमेंट में सुधार करने की जरूर हैं। टीम के पस तांबे जैसे अनुभवी गेंदबाज तो है लेकिन केवोन कुपर और धवल कुलकर्णी को भी अपना फार्म के अनुसार गेंदबाजी करने की जरूरत हैं।