फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा लोहाघाट

Sun, 11 Oct 2015 07:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को दो मैच हुए। लोहाघाट ने बागेश्वर की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे मैच में मेजबान चंपावत ने चमोली को दो गोल से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


खेल विभाग के तत्वावधान में गोरलचौड़ मैदान में पहला मुकाबला लोहाघाट और बागेश्वर के बीच हुआ। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 15वें मिनट में लोहाघाट के शरद धौनी ने फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।
मैच खत्म होने से कुछ समय पहले लोहाघाट के भुवन धौनी ने एक और गोल कर टीम को जीत दिला दी। बागेश्वर के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


दूसरा मैच मेजबान चंपावत और चमोली के बीच हुआ। चंपावत के मिडफिल्डर कमलनाथ ने पहले हाफ के 10वें मिनट में गोल कर खाता खोला।

इसके कुछ समय बाद ही इसी टीम के लेफ्ट आउट मनीष पांडेय ने एक और गोल कर बढ़त दिला दी। दूसरा हाफ गोलरहित रहा। निर्णायक तनवीर अहमद, गोपाल नेगी, सलीम और नवीन रावत थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें