फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी धरती पर भारत का कमाल, सीरीज किया क्लीन स्विप

Thu, 13 Mar 2014 07:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2014 महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए अब तक बेहद अनलकी साबित हुआ है। साल की शुरुआत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का दौरा करके की थी लेकिन उसे वहां पर एक भी जीत नहीं मिली। न्यूजीलैंड में खेले सात मैचों में पांच में हारे जबकि एक मैच टाई और एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज गंवाकर अपना नंबर वन सिंहासन गंवाया था और फिर बांग्लादेश में एशिया कप के फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी। हालांकि इस बार टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी।

पुरुषों की टीम इंडिया ने प्रशंसकों को खूब निराश किया लेकिन महिलाओं की टीम इंडिया ने हार के गम को कुछ हद तक खत्म करने की कोशिश की और विदेशी धरती पर ट्वंटी-20 सीरीज पर क्लीन स्विप कर लिया।
विज्ञापन

शानदार रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम बांग्लादेश के दौरे पर है और उसने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्विप कर लिया है।

काक्स बाजार में गुरुवार को खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय महिलाओं ने तीसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट पर महज 81 रन ही बनाए। कप्तान सलमा खातून ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। भारत की ओर से गौहर सुल्ताना और श्रवंति नायडू ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 82 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन

जीत से बढ़ेगा वर्ल्ड कप टीम का मनोबल

इस क्लीन स्विप के साथ ही अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम आगामी आईसीसी वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट में बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान में उतरेगी।

पहले ही सीरीज जीत चुकी महिलाओं की टीम ने आज के मैच में मिताली राज और झूलन गोस्वामी को रेस्ट दिया था। मैच में बांग्लादेश के दो बल्‍लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सकी थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली भारतीय टीम की ओर से लातिका कुमारी ने सर्वाधिक 36 रन और शिखा पांडे ने 26 रन का योगदान दिया। नायडू वुमन ऑफ द मैच रहीं।

महिलाओं का टी-20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश में ही खेला जाएगा और यह 23 मार्च से शुरू होगा तथा फाइनल 6 अप्रैल को खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें