फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बाजार में बिक रही हैं नमो साड़ियां

Thu, 13 Mar 2014 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी गहमागहमी के बीच गुजरात में तैयार नमो साड़ियां यूपी के बाजार में आ गयी हैं। ये साड़ियां मुफ्त में तो नहीं बांटी जा रही हैं लेकिन इनका प्रचार खूब हो रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को पीलीभीत में कपड़े की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी थी और सामने मोदी की तस्वीर वाले पैक में साड़ियां सजी थी। पैक पर सबसे ऊपर पांच बार नमो मंत्र लिखा है।

श्री बड़े बाबा इंटरनेशनल नाम की कंपनी की इन साड़ियों में डिब्बे पर मोदी की तस्वीर के सामने लिखा है- नई सोच नई उम्मीद। प्रत्यक्षत यह प्रचार सामाग्री जैसा लग रहा है।
विज्ञापन


खूब बिक रही हैं साड़यां

शहर की मेन मार्केट के कपड़ा कारोबारी अवधेश गुप्ता और कौशल किशोर बताते हैं कि ये साड़ियां सूरत से आयी हैं। उनका कहना है कि वह प्रचार नहीं कारोबार कर रहे हैं।

सूरत कपड़ा कारोबार के लिए एशिया की सबसे बड़ी मंडी है इसलिए पूरे देश में यहां से साड़ियां, पैंट, शर्ट आदि के कपड़े जाते हैं। उन्होंने भी इसी तरह कपड़े मंगवाए हैं।

ये बात जरूर है कि मोदी की तस्वीर और नमो मंत्र की वजह से इनकी अच्छी सेल हो रही है। पिछले कई महीनों से सूरत की कंपनियां  मोदी के चित्रों वाले डिब्बे भेज रही हैं।  

विज्ञापन

मोदी की तस्वीर वाले डिब्बों की भी है मांग

जिले में अब तक दो से तीन लाख डिब्बे आ चुके हैं। इन दिनों सहालग और होली की खरीदारी हो रही है। दूरदराज के गांवों से आने वाली महिलाएं इन्हीं डिब्बों में साड़ियां ले जा रही हैं।

उनके पास जो खाली डिब्बे हैं उन्हें भी कुछ लोग खरीद कर ले जा रहे हैं। जिलाधिकारी ओमनरायन सिंह,से जब इस कारोबार के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि कपड़े की दुकानों पर मोदी के डिब्बों की जानकारी उन्हें नहीं है।

यदि उनके जरिए चुनाव प्रचार नहीं हो रहा है तो आचार संहिता उल्लंघन  नहीं कहा जा सकता है। फिर भी यदि शिकायत मिली तो जांच कराएंगे और जरूरी होगा तो डिब्बों को प्रतिबंधित भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें