फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग खिलाड़ियों को सरकार जल्द देगी ये तोहफा

Sun, 03 Aug 2014 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में अधिक से अधिक पैराओलंपियन तैयार करने को विकलांग खिलाड़ियों के लिए विशेष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का रास्ता साफ हो गया है। 20 एकड़ भूमि आवंटन के लिए सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के प्रस्ताव पर पंजाब सरकार ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


इससे राज्य में नि:शक्त खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण अगले तीन सालों में संभव हो सकेगा।

सरकार की इस पहल से पैराओलंपिक में भारत के अधिक पदक हासिल करने की उम्मीद बढ़ी है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब से 20 एकड़ भूमि की व्यवस्था करने को कहा गया था ताकि यहां आवासीय और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो सके।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मोहाली के करीब कॉम्प्लेक्स तैयार करने के लिए भूखंड को मंजूरी मिल गई है। पंजाब सरकार ने एक रुपये सालाना की दर से 99 साल के लिए पट्टे पर जमीन मुहैया कराई है।

कई नामीगिरामी कोच मोहाली में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करते हैं। इसलिए विकलांग खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए उन्हें भी आसानी से कोच उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सकेगा।

बजट में सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स की घोषणा की गई थी। इसका परिचालन 2017 से होना है। नि:शक्तजनों के लिए ऐसे केंद्र कोरिया, चीन और ब्राजील समेत कई देशों में पहले से सफलतापूर्वक चल रहे है। लेकिन देश में पहली बार इस ओर पहल की गई है।

अधिकारी ने कहा कि मौजूदा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करने पर यह पाया गया कि विकलांगों को ध्यान में रखकर इनका निर्माण नहीं किया गया है।

इस कारण विकलांग खिलाड़ियों के रहने, शौचालय इस्तेमाल और खेल उपकरणों की समस्या हमेशा रहती है लेकिन नई पहल से इस ओर ज्यादा से ज्यादा विकलांग खिलाड़ियों के आने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें