फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवी अफसर करता था महिला अफसर का यौन उत्पीड़न

Sun, 03 Aug 2014 10:00 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना ने एक महिला अफसर की यौन प्रताड़ना की शिकायत पर आरोपी का कोर्ट मार्शल किया है और उसकी वरिष्ठता 18 महीने घटा दी है। नौसेना के सूत्रों के मुताबिक आरोपी कमांडर रैंक का अफसर है।
विज्ञापन


वह विशाखापट्टनम में नौसेना के शिपराइट स्कूल में तैनात था। सब-लेफिटनेंट रैंक की महिला अफसर भी इसमें तैनात थी। इस महिला ने पुरुष अफसर पर कोर्ट मार्शल के दौरान पांच आरोप लगाए थे।

इनमें शारीरिक, मौखिक और यौन प्रताड़ना के आरोप शामिल थे। लेकिन कोर्ट मार्शल में आरोपी अफसर को सिर्फ यौन प्रताड़ना का दोषी पाया गया और इसके लिए उसे 18 महीने जूनियर बना दिया गया।
विज्ञापन


यह कोर्ट मार्शल कमोडोर स्तर के अफसर के नेतृत्व में किया गया। पिछले महीने आयोजित इस कोर्ट मार्शल में आरोपी अफसर को दोषी पाया गया और कहा गया कि ऐसा आचरण अफसर के चरित्र के मुताबिक नहीं है।

इस कोर्ट मार्शल के तहत आरोप लगाने के दौरान पीड़ित महिला और एक सिविलयन डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत दो महिला अफसर गवाह के तौर पर शामिल हुईं। जिस महिला अफसर ने आरोप लगाया था वह शॉर्ट सर्विस कमीशन अफसर थी।

उसने शिकायत के बाद तीन साल में ही नौसेना छोड़ दी, जबकि इसके तहत सात साल की सेवा अनिवार्य है। नौसेना ने अब इस महिला अफसर से उसके अध्ययन पर किया गया खर्चा वापस मांगा है।
विज्ञापन


नौसेना की ओर से उसे आईआईटी समेत कई शैक्षणिक संस्थानों में भेजा गया था ताकि वह आर्किटेक्ट बन सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें