फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान

Sat, 17 May 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज ने 2013-14 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का समान किया। सम्मान समारोह डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ में हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीएवी प्रबंधक कमेटी, दिल्ली के अध्यक्ष के सलाहकार एचआर गंधार मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ के प्रिंसिपल डॉ.बीसी जोसन भी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में कॉलेज के 160 खिलाड़ियों के बीच 11 लाख 37 हजार रुपये की राशि बांटी गई। वर्ष 2013-14 में इन खिलाड़ियों ने कॉलेज का मान बढ़ाया। अंजुम मोदगिल, मनदीप संधू, विनीता भारद्वाज, दिनेश राणा, हरदीप सिंह, परमिंदर कुमार, रंनवत सिंह, गगनदीप सिंह, हुसनदीप सिंह, करण बराड़, दीपक पांडे, संजय, भूपिंदर सिंह, विकास शर्मा, सूरज सिंह, आशीष, देस राज, गुरंक वल सिंह, गुरमेज सिंह, मंजीत सिंह, सुनील कुमार, अमृतपाल कौर, गुरजशन सिंह, तरुण ठाकुर, अमनदीप सिंह, रुपिदंर सिंह, कंवलदीप सिंह, अजय, सुमित शर्मा, प्रशांत मलिक, गगनदीप सिंह, अर्पण, जनशेर सिंह, जय प्रकाश, प्रियंका रावत।
विज्ञापन


इसके अलावा पीयू इंटर कॉलेज के सभी कंपीटीशन में लड़कों के वर्ग में डीएवी कॉलेज 9 बार चैंपियन और 9 बार उप विजेता ट्राफी जीता। वहीं वुमन वर्ग में 2 बार चैंपियन और 3 बार उपविजेता रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें