फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया लीग का आगाज 25 से, लाइव टेलीकॉस्ट होगा

Fri, 03 Jan 2014 04:42 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी में हॉकी के चाहने वालों को आने वाले दिनों में बेहतरीन मुकाबले देखने को मिलेंगे। हॉकी इंडिया ने हीरो हॉकी इंडिया लीग 2014 का शेड्यूल जारी किया।
विज्ञापन


मोहाली में नए बने इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 25 जनवरी को रात 8 बजे लीग का उद्घाटन मैच होगा। इसमें जेपी पंजाब वॉरियर्स और 2013 में रनअर अप रही दिल्ली वेवराइडर्स की टीमें भिड़ेंगी।

लीग के सभी मुकाबलों का लाइव टेलकॉस्ट किया जाएगा। हॉकी इंडिया लीग में देशी और विदेशी हॉकी सितारे शिरकत करते दिखाई देंगे।

15 हजार लोगों के बैठने की क्षमता :
मोहाली में बने नए इंटरनेशनल स्टेडियम में ब्लू टर्फ लगी है। स्टेडियम की कुल क्षमता 15 हजार दर्शकों की है। यहां 250 वीआईपी के बैठने का इंतजाम है।

वर्ष 2013 में नए बने स्टेडियम का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किया था। इस दौरान पंजाब और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमों के बीच प्रदर्शनी मुकाबला खेला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरो हॉकी इंडिया लीग-2014 के मोहाली में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे।
25 जनवरी को जेपी पंजाब वारियर्स बनाम दिल्ली वेवराइडर्स  शाम 8 बजे
26 जनवरी को जेपी पंजाब वारियर्स बनाम डॉबर मुंबई मैजिशियंस शाम 8 बजे
11 फरवरी को जेपी पंजाब वारियर्स बनाम कलिंगा लांसर्स  शाम 8 बजे
15 फरवरी को जेपी पंजाब वारियर्स बनाम उतर प्रदेश विजार्ड्स  शाम 6 बजे
16 फरवरी को जेपी पंजाब वारियर्स बनाम रांची राइनोस  शाम 8 बजे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें