फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर भारत ने विंडीज के खिलाफ बनाए कितने रन!

Mon, 24 Mar 2014 03:47 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हराने के बाद टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कराई है। लेकिन इस आसान मैच में भी भारत युवराज सिंह के चक्कर में दबाव में आ गया था, लेकिन धोनी की टीम ने यह मैच 2 गेंद रहते जीत लिया।
विज्ञापन


लेकिन इस मैच में कप्तान धोनी ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की। वहीं मैच में लगातार दूसरी बार टीम इंडिया के स्कोर पर कंफ्यूजन भी हुआ है।

चार अंकों के साथ भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है। जबकि इस ग्रुप में शामिल पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज को अपने-अपने पहले मैच में हार का सामना किया है। लेकिन मेजबान बांग्लादेश को अभी अपना पहला मैच खेलना है।

धोनी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए टी-20 वर्ल्ड कप बेहद शानदार साबित हो रहा है।

उनकी अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर जीत की राह पर लौट आई है और टीम टूर्नामेंट में लगातार दो मैच जीत चुकी है।

वहीं मैच के दौरान उन्होंने अमित मिश्रा की गेंद पर मार्लोन सैमुअल्स को स्टंप आउट कराया। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंप‌िंग करने के कुमार संगकारा के वर्ल्ड ‌रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों ने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों में फॉरमेट में 127 स्टंप आउट किए हैं। धोनी ने टेस्ट में 37 और वनडे में 80 बार के अलावा टी-20 में कुल 10 बार स्टंप करने का कारनामा किया है।

नहीं छूट रहा भारतीयों का कैच टपकाना

टीम इंडिया भले ही इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन मैदान पर क्षेत्ररक्षकों का निराशाजनक खेल अभी भी जारी है।

पाकिस्तान जैसी कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने भी भारत के क्षेत्ररक्षकों ने कई आसान कैच टपकाए थे। इसके बाद वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज के सामने भी कई कैच छोड़े। खासकर युवराज सिंह ने दोनों ही मैचों में कैच छोड़कर विपक्षी टीम को बड़ी पारी खेलने का मौका ‌दे दिया था। लेकिन गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी करते हुए दोनों ही मैचों में पकड़ बनाए रखी।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत ने 3 कैच छोड़े और शानदार प्रयास कर एक कैच लपकने के बावजूद बल्‍लेबाज को आउट नहीं माना गया क्योंकि यह गेंद नो बॉल करार दे दी गई थी।

रैना ने लगाया चौका और माना गया 1 रन

भारत जब लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो खेल इसलिए रोक दिया गया क्योंकि उसे पता नहीं था कि टीम को कितने रन बनाने हैं। लंबे जांच-पड़ताल के बाद तय हुआ कि भारत को 130 रनों का लक्ष्य हासिल करना है।

लक्ष्य को लेकर हुआ कंफ्यूजन यहीं नहीं खत्म हुआ। भारत ने इस मैच में कुल कितने रन बनाए यह भी विवादों आ गया है। भारतीय पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर सुरेश रैना ने प्वांइट की दिशा में खेला और इस शॉट के साथ ही बल्‍लेबाजों की ओर से कैमरा हट गया। टीम जश्न मनाने लगी।

हालांकि हाईलाइट में दिख रहा था कि रैना के शॉट खेलते ही रोहित शर्मा रन लेने के लिए दौड़े जरूर लेकिन वह शॉट को चौका जाते देखकर बीच में ही रूक गए। इसके साथ ही भारत यह मैच सात विकेट से जीत गया। बाद में भारत का अंतिम स्कोर तय किया गया तो उसमें इसे एक रन माना गया। इस तरह से भारत ने 19.4 ओवर में 130 रन बनाए। हकीकत में भारत का स्कोर होता तीन विकेट पर 133 रन।

पाक के खिलाफ मैच में भी हुई गफलत

ऐसा नहीं है कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ पहली बार गड़बड़ी हुई है। वेस्ट इंडीज से पहले पाकिस्तान के साथ हुए मैच में भी ऐसा ही कंफ्यूजन बना।

उस समय भी सुरेश रैना क्रीज पर थे और उनके ही बल्‍ले से विजयी शॉट निकला। भारत ने यह मैच भी सात विकेट से जीता था। उमर गुल भारतीय पारी का 19वां ओवर डाल रहे थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर रैना ने विजयी शॉट खेला।

हालांकि उस समय कमेंट्री कर रहे रवि शास्‍त्री ने इस शॉट को चौका बताया था। लेकिन आधिकारिक तौर पर इस गेंद पर एक रन ही माना गया और स्कोर तीन विकेट पर 133 रन के बजाए 131 रन ही रखा गया। जबकि उस दौरान क्रीज पर मौजूद बल्‍लेबाज विराट कोहली और रैना के हॉफ पिच पार करने से पहले ही गेंद सीमारेखा के पार पहुंच गई थी। लेकिन इस गेंद पर एक रन ही माना गया।
विज्ञापन

धोनी का एक और अजीबोगरीब फैसला

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच के दौरान अजीबोगरीब फैसले को लेते ही रहते हैं। ऐसा ही एक फैसला उन्होंने विंडीज पारी के 20वें ओवर से पहले ऐसा ही अजीब फैसला लिया।

उन्होंने अंतिम ओवर डालने के लिए रवींद्र जडेजा को गेंद थमाई जिन्होंने पहली और चौ‌थी गेंद पर विकेट जरूर निकाले लेकिन इस ओवर में तीन छक्के भी दे डाले।

धोनी ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अंतिम ओवर नहीं दिया जबकि उन्होंने तीन ओवर में महज तीन रन दिए थे। भारत यह मैच आसानी से जीत गया वरना अगर परिणाम उलटा होता तो धोनी को इस फैसले के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें