फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी के गोल्फर आदिल बने एलबेट्रोस चैंपियन

Mon, 02 Dec 2013 02:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के गोल्फर आदिल बेदी ने हाल ही में अपनी उपलब्धियों में एक और सफलता दर्ज की। इस युवा गोल्फर ने विदेशी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए एलबेट्रोस गोल्फ चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में यह चैंपियनशिप हुई। इसमें आदिल बेदी 11 से 13 वर्ष के आयु वर्ग की सी कैटेगिरी में विजेता बने।

इस चैंपियनशिप में जापान, थाईलैंड, मलयेशिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, थाईलैंड, भारत के जूनियर वर्ग के बेहतरीन गोल्फरों ने हिस्सा लिया।

आदिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले दिन 76 स्कोर, दूसरे दिन 76 स्कोर, तीसरे दिन 75 स्कोर के साथ कुल 227 स्कोर बनाए। चैंपियनशिप के तीसरे और अंतिम दिन आदिल और थाईलैंड के खिलाड़ी फासिन के साथ जबरदस्त मुकाबला हुआ। अंतिम समय में बाजी आदिल के हाथों लगी।

दूसरे स्थान पर रहने वाले फासिन ने 229 का स्कोर किया। मलयेशिया के अदम बिन 233 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह आदिल का सातवां अंतरराष्ट्रीय स्तर टूर्नामेंट हैं।
विज्ञापन


विवेक हाई स्कूल में 7वीं कक्षा के 12 वर्षीय युवा गोल्फर आदिल बेदी की इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) जूनियर में सी कैटेगिरी में नंबर-2 रैंकिंग है।

नवंबर के दूसरे हफ्ते में यूएसए में खेले गए वर्ल्ड जूनियर मास्टर्स में आदिल छठे स्थान पर रहे थे। वर्ष 2012 में स्कॉटलैंड में यूरोपियन गोल्फ चैंपियनशिप में वे नौवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें