शहीद मेजर संदीप सागर मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट को जीएनपीएस क्रिकेट एकेडमी ने 9 विकेट से जीत लिया। टूर्नामेंट सीएल डीएवी क्रिकेट एकेडमी पंचकूला की ओर से आयोजित किया गया।
फाइनल मुकाबला जीएनपीएस क्रिकेट एकेडमी और सागर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सागर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए।
गौरवदीप ने 36 रन, शैर्या ने 35 रन, अर्श सहगल ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में पंकज ने 23 रन देकर 3 विकेट और ऋतिक शुक्ला ने 17 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
जबाव में रनों का पीछा करने उतरी जीएनपीएस क्रिकेट एकेडमी ने 23 ओवर में 1 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अवनीत ने 56 गेंदों पर 73 रन, श्रवण ने 44 रन बनाए। 73 रन बनाने वाले अवनीत को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
वहीं, टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज युवराज राय, बेस्ट गेंदबाज नेहल तनेजा, बेस्ट ऑलराउंडर अंश सहगल और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड गोरवदीप को दिया गया।