सिटी ब्यूटीफुल के लड़कों की तलवारबाजी टीम ने 59 नेशनल स्कूल गेम्स में फेसिंग चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। नेशनल स्कूल गेम्स 28-30 अप्रैल के बीच महाराष्ट्र में खेली गई।
इसमें चंडीगढ़ लड़कों की फेसिंग टीम 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रांज मेडल जीतकर अंडर 17 र्व में ओवरऑल पहली पोजीशन हासिल की। विजेता टीम में जीएमएसएसएस 10 के अमित ने अमित ने फॉयल में एकल वर्ग में गोल्ड मेडल और हर्ष ने सेब्रे इवेंट में एकल वर्ग में गोल्ड हासिल किया।
इसके अलावा अंडर 17 फॉयल इवेंट में टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। अंडर 14 वर्ग में एपी इवेंट में सिल्वर मेडल और फॉयल इवेंट में ब्रांज मेडल जीता। वहीं अंडर 19 वर्ग में सेब्रे अवेंट में टीम ने ब्रांज मेडल जीता।
नेशनल स्कूल गेम्स में फेसिंग चैंपियनशिप में शहर से कुल 25 तलवारबाजों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 25 तलवारबाज जीएमएसएसएस 10 के रहे।
शहर के तलवारबाजों की सफलता पर डीपीआई स्कूल्स कमलेश कुमार ने जीएमएसएसएस 10 के प्रिंसिपल और कोच चरणजीत को बधाई दी।