एफसीआई की गीता गोयल और एजी के दीपक सक्सेना ने चंडीगढ़ स्टेट वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंगल्स के खिताब जीते। चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर किया गया।
सेक्टर-42 स्थित बैडमिंटन हॉल में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें प्लस 35 के मैंस सिंगल्स के फाइनल में दीपक सक्सेना ने संदीप को 2-0 (21-11, 21-4) से हराया। वहीं महिलाओं के फाइनल में गीता गोयल ने पूनम बतरा को 2-0 (21-4, 21-5) से हराकर खिताब जीता।
इसके अलावा मैन्स डब्ल्स के फाइनल में राजीव महाजन और पंकज मित्तल की जोड़ी ने टैनी और रजनीश भाटिया की जोड़ी को 2-0 (21-19, 23-21) से शिकस्त दी।
अन्य मुकाबलों में प्लस 45 मैन्स वर्ग में जगदीश ने ओमवीर को 2-0 (21-8, 21-8) से, प्लस 45 वुमेन वर्ग में मनदीप कंग ने इंदू वालिया को 2-0 (21-9, 21-7) से, प्लस 45 मैन्स वर्ग के डब्स में जगदीश और राजीव ने संजय और आर चावला की जोड़ी को 2-0 (23-21, 21-11) से हराया।
वहीं प्लस 45 मिक्स डब्ल्स में विजय शर्मा और मनदीप कंग की जोड़ी ने मिलका संजय और इंदू की जोड़ी को 2-0 (21-19, 21-17) से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जेपी सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।